अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आगामी 2 मई को संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय शिक्षक समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जनपद अयोध्या पर किया जाएगा। धरने में जनपद स्तर की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के साथ प्रदेशीय समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया जाना है। इस धरने में जिला कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्यों के साथ संघनिष्ठ साथियों की उपस्थिति रहेगी। संगठन के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा कि धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश पांडे तथा मुख्य वक्ता शिक्षक विधायक नेता शिक्षक दल धूप कुमार त्रिपाठी होंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर...