शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आज धरना
जौनपुर, अगस्त 10 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) के जिलाध्यक्ष तेरस यादव के नेतृत्व में शिक्षक सोमवार यानी आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। संगठन के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति, वेतन समेत कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। पदोन्नति की औपचारिक बैठक 18 जुलाई को हो चुकी है, लेकिन पदोन्नति पत्रावलियां जस की तस पड़ी हैं। वर्ष 2000 के बाद तदर्थ रूप से नियुक्त मानदेय शिक्षकों का 20 से 30 मई 2026 तक का वेतन भी रोके जाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि एनपीएस से ओपीएस में शामिल किए गए शिक्षकों की एनपीएस धनराशि अभी तक जीपीएफ खाते में स्थानांतरित नहीं की जा रही है। आरोप है कि समस्याओं के समाधान के बजाय शिक्षकों से धनउगाही की जा रही है और अनावश्यक कागजात मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.