शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तैयार: श्रीचंद
शामली, जून 20 -- शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सहारनपुर-मेरठ मंडल के शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में कॉलेज के संरक्षक ब्रजभूषण संगल, अध्यक्ष सुशील कुमार गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा तथा अरविंद कुमार गर्ग ने एमएलसी श्रीचंद शर्मा को माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रीचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। देश के लिए श्रेष्ठ नागरिकों के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के शिक्षक सदैव शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं तथा श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज का उन्हें हमेशा सहयोग मिलता रहा है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.