भागलपुर, दिसम्बर 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन भागलपुर शाखा के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ स्थापना को ज्ञापन सौंपा। मांगपत्र को कमिश्नर, जिलाधिकारी व क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक भागलपुर प्रमंडल भागलपुर को भी दिया गया। जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न कोटि के शिक्षक बहुत परेशान हैं। उनकी समस्याओं का निदान न के बराबर किया जा रहा है। मुख्य मांगों में सभी कोटि के शिक्षकों का डीए 58 प्रतिशत एवं एचआरए पांच प्रतिशत, 7.5 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत नियमानुकूल किया जाए। बिहार के विभिन्न जिलों में इस दर से भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा पार्शियल पेमेंट, स्थानांतरित शिक्षकों का एचआरएमएस अपडेट नहीं होना, विशिष्ट शिक्षकों का अंतर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.