बेगुसराय, अगस्त 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षकों से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ बेगूसराय के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीईओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष तुषार कांत, जिला महासचिव मनखुश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनामिका भारती, जिला संयोजक विकास कुमार चौधरी, जिला सचिव नवीन कुमार सहित संगठन के शिक्षक देवेन्द्र कुमार, गौरव पाठक एवं आनंद कुमार मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डीपीओ (स्थापना) से भी भेंट की तथा शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के दौरान मुख्य रूप से शिक्षकों के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान, ई शिक्षा कोष पोर्टल पर क्षतिपूर्ति अवकाश का विकल्प जोड़ने, लंबित योग्यता विस्तार के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सहित शिक्षकों ...