इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। शिक्षक नेता ओम जी पोरवाल को शिक्षक संगठन यूटा का निर्विरोध प्रदेश महामंत्री और नीरज राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर यूटा इटावा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ओम जी पोरवाल ने शिक्षकों में जोश भरते हुए कहा कि शिक्षक हित में उनकी समस्याओं को दूर करने लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि टीईटी के विरोध मे यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन हमेशा शिक्षकों के साथ है। इस समस्या को दूर करने के लिए यूटा संघर्षरत है। कार्यक्रम में रवीन्द्र कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार जिला महामंत्री,गौरव गुप्ता,अरुणा अग्निहोत्री,राजीव कुमार,शालिनी शाक्य, प्रदीप यादव,अश्वनी,बलराम सिंह, अखिलेश गुप्ता, भास्कर गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह कुशवाह, सुधीर यादव, शैलेन्द्र यादव, विकास गुप्ता, अनु...