शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की उठाई आवाज
हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की त्रैमासिक बैठक शेखर कॉलोनी स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुनीता त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जनपद इकाई के साथ मंडल और प्रांतीय पदाधिकारी भी रहे। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी कई जनपद स्तरीय समस्याओं पर चर्चा में जिन शिक्षकों का एक दिन का वेतन रुका है, उसका अविलंब भुगतान कराने, चयन वेतनमान की अवधि पूरी कर चुके शिक्षकों को चयन वेतनमान स्वीकृत कराने तथा बीएलओ न होने के बावजूद शिक्षकों को रविवार को अनावश्यक रूप से विद्यालय में बुलाए जाने के आदेश को रोकने की मांग उठाई गई। यह भी कहा गया कि यदि किसी शिक्षक को रविवार को बुलाया जाता है तो उसे सप्ताह में एक अतिरिक्त अवकाश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.