पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- पिथौरागढ़। उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई है। बीते दिन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षाधिकारी तरुण पंत के साथ वार्ता की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि जनपद स्तर पर अनुसूचित जाति और जनजाति के शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्व में पत्र दिया था। इसमें से कुछ समस्याओं का निस्तारण हो गया है। लेकिन कुछ समस्याओं के निस्तारण होना बाकी है। महामंत्री बीआर कोहली ने कहा कि शिक्षकों के चयन और प्रोन्नत वेतमान के प्रकरण मांगे गए थे। शीतकालीन अवकाश के कारण कई शिक्षक अपने आवेदन जमा नहीं कर पाए है। उन्होंने तिथि विस्तार करने की मांग रखी। सीईओ पंत ने समस्याओं को निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान संरक्षक एडवोकेट गिरीश प्रसाद, उपाध्यक्ष पुष्कर टम्टा, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.