शिक्षकों की सफलता विश्वविद्यालय की पहचान : कुलपति
आजमगढ़, अगस्त 5 -- आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को हाल ही में दूसरे संस्थानों में चयनित शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि एक शिक्षक की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, वह पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती है। उन्होंने कहा कि एमएसडीयू निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं शोध का वातावरण सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमारे शिक्षक अपनी मेहनत, योग्यता और समर्पण से देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार चौरसिया (पीजीटी), डॉ. साक्षी ओझा, डॉ. निधि सिंह, डॉ. शिखर श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा तथा ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.