फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। शिक्षकों की संपत्ति का ब्योरा न लिए जाने की मांग शिक्षक संगठनों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलकर की। बीएसए ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। पखवारा भर पहले महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश दिए थे कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों व राज्य कर्मचारियों की संपत्ति का ब्योरा 31 जनवरी तक उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया था कि जो शिक्षक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे, उनका वेतन रोक दिया जाएगा। इसी को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शासन ने छह जनवरी 2026 को शासनादेश संख्या में जो आदेश दिए थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.