भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा प्राप्त सेवा से संबंधित शिकायतों के निराकरण को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का निर्धारण कर दिया है। कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में कार्यरत विभिन्न प्रकार के शिक्षकों के सेवा से संबंधित शिकायतें यथा-वेतन, अवकाश, प्रताड़ना एवं अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए ई-शिक्षाकोष एप पर ग्रीवांस मॉड्यूल को विकसित किया गया है। शिक्षक अपने लॉगइन व आइडी से शिकायत दर्ज करेंगे। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने भागलपुर समेत सूबे के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ स्थापना को जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.