शिक्षकों की वरिष्ठता सूची पर मांगा स्पष्टीकरण
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता पुरुष संवर्ग की वर्ष 2006-2013 तक की अंतिम ज्येष्ठता सूची पर अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी ने स्पष्टीकरण मांगा है।सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजे पत्र में एडी ने लिखा है कि प्रवक्ता संवर्ग (पुरुष शाखा) के शिक्षकों की अधीनस्थ राजपत्रित (पुरुष शाखा) संवर्ग में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति की जानी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से सात अगस्त को भेजे पत्र में शिक्षकों के विभाग छोड़कर अन्य विभाग में कार्यभार ग्रहण करने की सूचना एवं किसी शिक्षक के साथ आसमायिक घटना घटित को सूचना उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है। अतः प्रवक्ता संवर्ग (पुरुष शाखा) की ज्येष्ठता सूची के क्रमांक 515 से 969 तक के शिक्षकों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराएं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.