देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया। उत्तर प्रदेश प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जनगणना 2027 में पर्यवेक्षक के पद पर शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि पर्यवेक्षकों की डयूटी में शिक्षकों की वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया है। निम्न ग्रेड पे वाले कर्मचारी को पर्यवेक्षक बना दिया जा रहा है जबकि वरिष्ठ शिक्षकों को प्रगणक बनाया गया है। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...