रांची, अगस्त 28 -- रांची, ‌वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की बैठक शांति निवास अरगोड़ा में संयोजक डॉ सुधांशु सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में राज्य के शिक्षकों की लंबित सेवा-सुविधाओं, आर्थिक अधिकारों तथा विद्यालयों में व्याप्त शिक्षक संकट पर चर्चा की गई। प्रदेश संयोजक अमीन अहमद व प्रवक्ता अरुण दास ने कहा कि एमएसीपी का लाभ राज्य के सभी शिक्षकों को दिया जाए। छठे वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुरूप उत्क्रमित वेतनमान लागू की जाए। शिक्षकों को जेपीएससी के द्वारा आयोजित सीमित उप समाहर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में पूर्व की भांति अवसर दिया जाए। साथ ही अवर शिक्षा सेवा और राज्य शिक्षा सेवा के 50 प्रतिशत पदों को शिक्षकों के लिए आरक्षित कर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य के वर्षों से रिक्त पदों पर छात्र एवं शिक...