पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई पूर्णिया का प्रतिनिधिमंडल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने विद्यालय शिक्षकों के लंबित एरियर भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही उन शिक्षकों की समस्या भी रखी गई जिन्हें अब तक वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। संघ ने कहा कि इस कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ की ओर से बताया गया कि कक्षा 1 से 5 एवं 6 से 8 तक के कई शिक्षकों को अब तक एरियर की राशि प्राप्त नहीं हुई है। वहीं कक्षा 9-10 तथा 11-12 के शिक्षकों को भी आंशिक भुगतान किया गया है और शेष राशि लंबित है। संघ ने सभी कोटि के शिक्षकों का अविलंब एरियर एवं वेतन भुगतान सुन...