जौनपुर, जून 27 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल से गुरुवार को देर शाम मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। साथ ही शिक्षक-कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई पेंशन योजना यानी एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना यानी ओपीएस में शामिल शिक्षक-कर्मचारियों की एनपीएस कटौती की पूरी धनराशि ब्याज सहित जीपीएफ खातों में स्थानांतरित करने, सातवें वेतन आयोग के चयन एवं प्रोन्नति वेतनमान की विसंगतियां दूर करने, एरियर भुगतान की स्पष्ट व्यवस्था लागू करने सहित विभिन्न मांग को शामिल करने की बात की गई। यह भी पढ़ें- एनपीएस कटौती की धनराशि ब्याज सहित देने की मांग इस...