भागलपुर, सितम्बर 25 -- भागलपुर। बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित सेवा संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग शिक्षा विभाग से की है। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अंतर वेतन और अन्य बकाया भुगतान में देरी से शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक समेत पात्र शिक्षकों के लंबित भुगतानों का जल्द निष्पादन कर दुर्गापूजा से पहले भुगतान कराने की दिशा में कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...