शिक्षकों की लंबित वेतन भुगतान को लेकर बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को लाजपत पार्क में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को शहरी परिवहन भत्ता (सीटीए) नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघ से संपर्क कर सकते है। संघ उनके हित में मजबूती से प्रयास करेगा। बैठक में फिरदौस आलम, राकेश कुंदन, अनुपम राजीव, राजीव कुमार, सुबोध कुमार, अब्दुल कादिर, त्रिभुवन मंडल, दिलीप, स्मृति शंकर, अमरनाथ आचार्य, हरि शरण, सावन शर्मा, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.