मुरादाबाद, अगस्त 24 -- टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से शिक्षकों के मान-सम्मान और हक को लेकर पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। जिला संयोजक सुधीश पाराशरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को कैशलेस चिकित्सा सुविधा और एसबीआई के साथ एमओयू के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया। साथ ही दो प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड लिखवाए। जिला संयोजक ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में 23, 24 और 25 अगस्त को चलाया जा रहा है। सोमवार को जनपद के विद्यालयों और ब्लॉकों में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से पोस्टकार्ड लिखवाकर पोस्ट कराए जाएंगे। सरकार की ओर से दी गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखने और अर्जित अवकाश (ईएल) बहाल करने की मांग की। जिला आईटी प्रभारी अंकित विश्नोई ने कहा कि किसी अप्रिय घटना या परिजन की मृत्यु पर ...