शिक्षकों की मांगों के निस्तारण का दिया आश्वासन
गोंडा, जुलाई 22 -- वजीरगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय के नेतृत्व शिक्षकों बीईओ श्रवण तिवारी से मुलाकात कर लंबित प्रकरण के निस्तारण को लेकर चर्चा की। अविनाश पांडेय ने बताया कि शिक्षकों के चयन वेतनमान, एरियर, सीसीएल सहित अन्य लंबित प्रकरण पर तत्काल निस्तारण पर सहमति बनी। बीईओ ने कहा कि सभी शिक्षक विद्यालयों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सुनिश्चित करें। वार्ता के दौरान संगठन के आनंद देव सिंह, मनोज शर्मा, कन्हैयालाल मौर्य व अमर बहादुर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.