महाराजगंज, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में माध्यमिक व बेसिक शिक्षकों की भी होली फीकी रहने के आसार बन गए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद रविवार की शाम तक शिक्षकों का वेतन नहीं मिल पाया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायन गुट के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी आरोप लगाया है कि कोषागार के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद होली महापर्व से पूर्व शिक्षक-शिक्षणत्तेर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसको लेकर शिक्षक से क्षेत्र कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। श्री द्विवेदी ने कहा कि सोमवार को कोषागार खोलकर शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानि...