पीलीभीत, मार्च 19 -- पूरनपुर। बीआरसी में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान में देरी पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई और आंदोलन तेज करने की बात कही। बैठक में संघ की ब्लाक कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति की समीक्षा की गई। निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर सक्रिय शिक्षकों को शामिल करते हुए संगठन का पुनर्गठन किया गया। साथ ही वर्ष 2025 की सदस्यता से वंचित शिक्षकों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता का विरोध करते हुए चार अप्रैल को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.