मधुबनी, जुलाई 6 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शिक्षकों की बैठक हुई। नये पदाधिकारियों को मनोनीत करने के साथ संगठन को विस्तार करने का निर्णय लिया गया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ मधवापुर के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ। अध्यक्षता संघ के अनुमंडल अध्यक्ष हृदेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष रुक्मिणी रमण मिश्र को रिटायर होने के बाद संघ की शिथिलता दुखद है। इसे प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वित करने की जरूरत पर बल दिया गया। संगठन की मजबूती के लिए नये अध्यक्ष के चुनाव के साथ कई रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान हीरा प्रसाद को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। मो. मोजीबुर्र रहमान प्रधान सचिव, किशुन पास...