गोपालगंज, अप्रैल 29 -- पंचदेवरी।जिले में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में हो रही गड़बड़ी पर शिक्षा विभाग ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश के बाद अब कोई भी शिक्षक या शिक्षिका विद्यालय परिसर के बाहर से ऑनलाइन 'इन' और 'आउट' दर्ज नहीं कर सकेंगे। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक बिना स्कूल पहुंचे ही बाहर से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल सख्ती बरती गई है और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक अब सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालय के सभी शिक्षक अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस स्कूल परिसर के भीतर ही दर्ज करें। यह भी पढ़ें- बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर रोक नई व्यवस्था के तहत उपस्थिति दर्ज करते समय...