मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ई शिक्षा कोष पर फर्जी उपस्थिति मामले की जांच को डीएम ने कमेटी बनाई है। कमेटी अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान ई शिक्षा कोष पर बनी उपस्थिति मामले के साथ-साथ अन्य शिक्षकों की फर्जी उपस्थिति की भी जांच करेगी। दो सदस्यीय कमेटी में वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार और अपर समाहर्ता संजय कुमार शामिल हैं। कमेटी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देनी है।डीएम ने कहा है कि विधान परिषद सदस्य वंशीधर व्रजवासी द्वारा प्राप्त अर्द्धसरकारी पत्र और माड़ीपुर के अनूप कुमार से मिले आवेदन पत्र के आलोक में जांच कराई जा रही है। इन आवेदनों में शिक्षा विभाग से संबंधित अनियमितता, काम में बाधा, ई शिक्षा कोष पर फर्जी उपस्थिति सहित अन्य मामलों का उल्लेख किया गया है। सकरा में मध्याह्न भेजन में गबन मामले की भी जांच की जाएगी।

हि...