भागलपुर, सितम्बर 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में शिक्षकों की प्रोन्नति मामले में लोकभवन के आदेश पर बैकलॉग खत्म कर दिया गया है, हालांकि विवि प्रशासन का कहना है कि जिन शिक्षकों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है उन्हें छोड़ बाकी को प्रोन्नति दी गई है। लोकभवन में शिक्षकों के साथ शिक्षकेतरकर्मियों की भी लंबित प्रोन्नति को 15 सितंबर तक निपटाने का आदेश विवि को दिया था। साथ ही तय तिथि के भीतर प्रक्रिया के लिए कहा था, लेकिन उनका मामला अब तक लंबित है। उन्हें प्रोन्नति नहीं दी गई है। विवि अधिकारी का कहना है कि यह प्रक्रिया भी 24 सितंबर को पूरी कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...