दरभंगा, मई 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय क्षेत्रांतर्गत 30 नवसृजित डिग्री कॉलेजों में स्थायी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर शिक्षक संघ ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इन कॉलेजों में अस्थायी शिक्षकों एवं अन्य वैकल्पिक माध्यम से पठन-पाठन का कार्य संचालित करने का अनुरोध कुलाधिपति से किया गया है। इस संबंध में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनमुटा) के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार एवं महासचिव डॉ. नीलेश कुमार ने राज्यपाल सह कुलाधिपति सहित मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा निदेशक एवं सचिव आदि को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि यदि नव सृजित डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाती है तो ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सामने एक विचित्र स्थिति पैदा होने की संभावना है। ऐसी स्थिति मे...