पूर्णिया, जुलाई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ अंगीभूत और गैर अंगीभूत कॉलेजों नये सत्र में स्नातक का सेशन एक जुलाई से ही शुरू हो चुका है और कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं। वहीं पूर्णिया प्रमंडल में नवस्थापित 21 डिग्री कॉलेजों का बुधवार को उद्घाटन किया जायेगा और उद्घाटन के पश्चात स्नातक की कक्षाएं शुरू होंगी। फिलहाल शिक्षक की नियुक्ति होने तक प्रिंसपल और बर्सर के भरोसे ही छह विषयों की पढ़ाई होगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक में छह विषयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया गया है। छह विषयों में प्रत्येक विषय में 48 सीट पर छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया गया है। बुधवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय की ओर से पूर्णिया प्रमंडल के चारों...