बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कंकौल प्रेक्षागृह में जिले के सभी 263 हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुधवार की शाम आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना था। यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत नामांकन व निपुण असेसमेंट पर बीईओ सख्तबैठक के मुख्य बिंदु ड डीएम ने सभी विद्यालयों में समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए शिक्षकों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति को अनिवार्य बताया। साथ ही छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से सीधे संपर्क स्थापित...