लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ। टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदेश भर के शिक्षक टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में चार अप्रैल को दिल्ली में आयोजित महारैली जुटेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। शिक्षक चार अप्रैल को दिल्ली की सड़कों पर उतरकर एकजुटता का परिचय देंगे। सरकार टीईटी से शिक्षकों को राहत दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...