बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष निवर्तमान शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन खंड के अंतर्गत जनपद बांदा के दोनों प्रमुख मूल्यांकन केंद्र-आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर संगठनात्मक एकता के सशक्त प्रदर्शन की बात कही। शिक्षक एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। उन्होंने शिक्षकों से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश पांडेय, पतिराखन सिंह, राजेश तिवारी, राजकिशोर शुक्ल, राजा कैलाशचंद्र, बृजमोहन सिंह, हरितांगर भारतीय, शिवदत्त तिवारी, डॉ. श्याममनोहर राव, शिवदत्त गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, अजीत सिंह, रमेशचन्द्र, रामचंद्र सोनकर आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...