शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी पोटका में ही देने को लेकर डीसी से मिले विधायक
घाटशिला, मई 15 -- पोटका। विधायक संजीव सरदार पोटका प्रखंड के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी को लेकर बुधवार को डीसी से मिले। उन्होंने डीसी से कहा कि ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से मिल रही शिकायतों के अनुसार पोटका प्रखंड के कई शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य के लिए जमशेदपुर में लगा दी है। जिससे ग्रामीण विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। विधायक ने पोटका के शिक्षकों की ड्यूटी पोटका प्रखंड में ही निर्धारित करने का आग्रह किया है। विधायक सरदार ने कहा कि पोटका प्रखंड के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी जमशेदपुर में जनगणना ड्यूटी सौंप दी गई है। कहा कि इससे विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां बाधित होंगी। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी पोटका में ही देने को लेकर डीसी से मिले विधायक छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.