संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सांथा विकास खंड के लोहरसन गांव में वर्षों से अधर में लटका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अब शुरू हो गया है। लेकिन शिक्षकों की कमी से बालिकाओं को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। स्कूल खुलने क्षेत्र के अभिभावकों और बालिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन शिक्षक की कमी के अभाव में बालिकाओं को पढ़ने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर कफील अहमद ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक कम से कम 22 शिक्षकों का होना अनिवार्य है। कर्मचारी की भी कमी है, लेकिन अभी तक दो शिक्षक बालिकाओं को पढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कमरों की कमी से दादर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित- युवा शिक्षा देने में बहुत दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से ले...