शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रहा बच्चों का पठन-पाठन
कटिहार, अप्रैल 11 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के नलसर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय चांदपारा में शिक्षकों की कमी के चलते पठन- पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बता दें कि उक्त विद्यालय में लगभग 300 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। उक्त विद्यालय में केवल तीन शिक्षक ही कार्यरत हैं। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालय में पठन- पाठन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को कई अभिभावकों ने बताया कि जब सरकार एवं शिक्षा विभाग के द्वारा 40 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की नियुक्ति की बात कही जा रही है तो ऐसे में इस विद्यालय के 300 छात्र-छात्राओं को तीन शिक्षकों के भरोसे ही क्यों छोड़ दिया गया है। अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलम्ब उक्त विद्यालय में और कम से कम तीन शिक्षकों को नियुक्त किया जाए। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.