गुमला, अप्रैल 22 -- गुमला संवाददाता। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे मॉडल स्कूल गुमला के छात्र-छात्राओं का गुस्सा बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। कक्षा 6 से 10वीं तक पढ़ने वाले तीन दर्जन से अधिक बच्चों ने चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक को जाम कर दिया और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। बच्चों का कहना था कि स्कूल में पहले प्रिंसिपल सहित कुल पांच शिक्षक थे, लेकिन एक शिक्षक पहले ही हटाए जा चुके हैं और अब अंग्रेजी विषय के शिक्षक को भी हटाने की बात सामने आई है। इससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। छात्रों ने बताया कि करीब 200 बच्चों पर महज चार शिक्षक हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात बेमानी है। एक और शिक्षक हटने की स्थिति में पढ़ाई लगभग ठप हो जाएगी। आक्रोशित छात्रों ने साफ कहा कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.