कोडरमा, अक्टूबर 1 -- जयनगर। सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा सतगावां के बासोडीह के छात्र-छात्राओं का शिक्षकों की कमी के खिलाफ लगातार सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, उस उम्र में उन्हें अपने पढ़ाई के अधिकार और बेहतर शिक्षा के लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। सरकार और प्रशासन को छात्रों की आवाज को गंभीरता से लेते हुए केवल आश्वासन देने के बजाय धरातल पर समाधान करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...