जौनपुर, दिसम्बर 24 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने विधानसभा में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार से तीन अहम प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व छात्र संख्या कम होने के आधार पर कई विद्यालय बंद कर दिए गए, लेकिन पिछले नौ वर्षों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई। विधायक ने बताया कि प्रदेश में 9508 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि लगभग 1.80 लाख रिक्त शिक्षक पदों पर नियुक्ति कब की जाएगी, अथवा बिना टेट के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षा मित्रों को किसी योजना के तहत मर्ज किया जाएगा या नहीं। अंतिम प्रश्न में उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य प्रशासनिक कार्य करवा रही है...