शिक्षकों की कमी की समस्या को लेकर सिंडिकेट एवं सिनेट सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात
हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर सिंडिकेट एवं सिनेट सदस्यों ने राज्यपाल सह कुलाधिपति से औपचारिक मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई।सदस्यों ने पूर्व में निकली नियुक्ति प्रक्रिया को फिर से शुरू कर जरूरत आधारित शिक्षकों की बहाली करने का आग्रह किया। सिंडिकेट सदस्य डॉ. ललिता राणा ने कहा कि कई विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने समाजशास्त्र विभाग शुरू करने और नियमित कक्षाएं संचालित करने की भी मांग की।सिनेट सदस्य डॉ. संजय प्रभाकर ने बीएड और एमएड से जुड़ी समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखा। यह भी पढ़ें- दो दिनों के भीतर एनईपी सेल गठित करने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.