चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई रसोईयों के बीच उस समय नाराजगी बढ़ गई जब कुछ शिक्षकों ने उन्हें काम पर लौटने के लिए दबाव बनाया। मुद्दे को लेकर रसोईयों ने शनिवार को बीआरसी भवन चक्रधरपुर में एकत्र होकर जम कर विरोध प्रदर्शन किया। रसोईयों ने झारखंड प्रदेश विद्यालय संयोजिका, रसोइया अध्यक्ष संघ के बैनर तले विरोध जताते हुए कहा कि वे मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऐसे में किसी भी शिक्षक या अधिकारी को उन पर काम पर लौटने का दबाव बनाने का अधिकार नहीं है। संघ से जुड़ी रसोईयों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने फोन कर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर काम शुरु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.