भागलपुर, मई 17 -- झाझा (जमुई) से सुधांशु लाल की रिपोर्ट कक्षा 01-02 के 2 सौ शिक्षकों, कक्षा 03-05 के 2 सौ साठ शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण आज से प्रारंभ हो रहा है। 18 मई से 22 मई 2026 तक पीटीईसी हवेली खड़गपुर में शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित होगा। बिहार शिक्षा परियोजना, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा जमुई के जिला कार्यक्त्रम पदाधिकारी की ओर से बताया गया है कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना द्वारा ई-शिक्षा कोष पर दिये गये नोटिफिकेशन के आलोक में प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 01-02 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक-18 मई 2026 से 22 मई 2026 तक निर्धारित है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 200 शिक्षकों को भाग लिया जाना है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को ई...