शिक्षकों का स्वास्थ्य जरूरी: विधायक
बुलंदशहर, जुलाई 8 -- बुधवार को तहसील सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक चिकित्सा योजना के लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन विधायक देवेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में किया गया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक चिकित्सा योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों का भविष्य संवारने में पूरे समर्पण और मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को डीबीटी के चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी आयशा, ललित मोहनपाल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अब शिक्षकों का इलाज बिना नकद भुगतान, जिले में बांटे गए कैशलेस चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.