गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गढ़वा के तत्वावधान में नवनियुक्त सहायक आचार्य का अभिनंदन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने नवनियुक्त शिक्षकों के सात माह से लंबित वेतन भुगतान पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर अविलंब शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है तो संघर्ष के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भुखमरी के कगार पर खड़े हैं। वहीं विभाग केवल टाल मटोल का रवैया अपनाए हुए है। उक्त अवसर पर शिक्षकों ने संघ के साथ जुड़कर काम करने और आगे बढ़ने पर अपना समर्थन व्यक्त किया। उद्गार व्यक्त करने वालों में सत्येंद्र राम, तैयब अंसारी, मृत्युंजय कुमार पांडेय, अविनाश कुमार दुबे सहित अन्य शामिल थे। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.