बोकारो, मई 15 -- कोषागार घोटाले के कारण जिले के शिक्षकों का वेतन जांच के नाम पर रोके जाने से परेशान शिक्षकों का दल झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार दास के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी बोकारो से मुलाकात की l यह भी पढ़ें- युवा 2शिक्षकों की समस्याएं डीईओ को अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए शिक्षकों ने कहा ढाई महीने से ज्यादा समय से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों का परिवार भुखमरी के कगार में आ गया है। जिले के कई सारे शिक्षक शिक्षिका के माता-पिता का इलाज का खर्चा भी नहीं उठा पा रहे हैं। इसके अलावे ढाई महीने से बच्चों का फ़ीस नहीं दे पा रहे हैं।सरकार का समर्थन सभी शिक्षकों ने एक स्वर से कहा हमसभी कोषागार घोटाले में हो रही जांच के साथ सरकार के साथ खड़े हैं और घोटाले की जांच में जो भी दोषी पाए जाएं उसे कड़ी सजा मिलनी चा...