शिक्षकों का लंबित एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग
गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। जिले के बेसिक स्कूलों कार्यरत कई शिक्षकों की पेंशन फाइल, एरियर तथा प्रोन्नति अटकी हुई है। इसे लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि शिक्षकों की वेतन पत्रावली, वेतन वृद्धि, प्रोन्नत वेतन, जीपीएफ भुगतान कई महीनों से लंबित है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने एसआईआर में ड्यूटी के चलते असमर्थता जताई है। वहीं, दो सहायक लेखाकार का स्थानांतरण हो चुका है। इससे शिक्षक परेशान हैं। ऐसे में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से शिक्षकों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.