बरेली, मई 13 -- बरेली कॉलेज में विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन पाली में हो रही हैं। सोमवार को बरेली कॉलेज में तृतीय पाली की परीक्षा के दौरान ड्यूटी को लेकर दो शिक्षकों के विवाद ने तुल पकड़ लिया है। मंगलवार को वाणिज्य संकाय के शिक्षक डॉ. आलोक कुणाल ने मामले की लिखित शिकायत प्राचार्य से करते हुए कार्रवाई की मांग की। डॉ. आलोक के पक्ष में शिक्षक संघ भी मंगलवार को प्राचार्य से मिलने पहुंचा। संघ ने प्राचार्य को मामले में जांच करा कर उचित कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने आश्वासन दिया कि जांच समिति बनाकर जांच कराकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पहली पाली में लगातार अनुपस्थित हो रहे शिक्षक वहीं, इसके बाद भूगोल के शिक्षक डॉ. सीताराम भी प्राचार्य के पास अपना पक्ष रखने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- बीएचयू में यूजी-पीजी प...