गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गुलरिहा में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के खुदकुशी मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीएसए समेत सभी आरोपियों के मोबाइल का सीडीआर निकाल लिया है। अब इनके बातचीत का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि उसे साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। वहीं, पुलिस ने बीएसए कार्यालय व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को हासिल कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण में शिक्षक कृष्ण मोहन के अलावा अन्य शिक्षक भी पीड़ित हैं। जिसका कृष्ण मोहन ने सुसाइड नोट में भी जिक्र किया था। दर्ज केस में पुलिस इन शिक्षकों का भी बयान दर्ज करने की तैयारी में है। इसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। उधर, लिखापढ़ी में अभी आरोपी बीएसए देवरिया शालिनी श्रीवास्तव का बयान भी नहीं दर्ज हो सका है। उन्हें नोटिस जारी कर पुलिस बयान के लिए बुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.