गाजीपुर, मार्च 6 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण बीआरसी के निकट स्थित जेडी कॉलेज चैनपुर के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आउट ऑफ स्कूल बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप दक्ष बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे नोडल शिक्षकों से बच्चों को कुशल बनाने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि इन बच्चों पर उचित ध्यान नहीं दिया गया, तो उनके दोबारा स्कूल छोड़ने की आशंका बनी रहेगी। संदर्भदाता एआरपी रमेश राय, रविन्द्र यादव, मनोज मिश्रा और पंकज यादव ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के ठहराव और नियमित उपस्थिति के लिए रुचिकर शिक्षण और खेल-आधार...