बुलंदशहर, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई लखावटी की कार्यसमिति और संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद में की गई। संघ के जिला मंत्री बाबू सिंह ने बैठक में ब्लॉक कार्यसमिति और संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व से अवगत कराया। बैठक में ब्लॉक का सदस्यता रजिस्टर और कार्यवाही रज़िस्टर का अवलोकन किया गया। सभी से आह्वान किया कि 23 फरवरी से 25 फरवरी तक समस्त शिक्षक हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर टेट की अनिवार्यता का विरोध प्रदर्शन करेंगे। 26 फरवरी को दोपहर एक बजे बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन डीएम देंगे। जिला प्रचार मंत्री विनी कुमार ने कहा कि सभी साथियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए शिक्षक संघ शिक्षक हित में संकल्पित है। ब्लॉक मंत्री मुकेश कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.