धनबाद, मई 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर टीएनए (टीचर नीड एसेसमेंट) राउंड तीन का आयोजन 12 मई से शुरू होगा। 14 मई तक निर्धारित टीएनए का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी प्रखंडों में टीएनए का आयोजन होगा। जिला परियोजना कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व दूसरा सत्र दो बजे से चार बजे तक होगा। टीएनए की अवधि में डायट व जेसीईआरटी में जो भी शिक्षक प्रशिक्षण अथवा कार्यशाला में होंगे, उन्हें भी प्रशिक्षण स्थल पर तय समय में टीएनए में भाग लेना अनिवार्य है। टीएनए में पहली से 12वीं कक्षा के शिक्षकों, सभी कस्तूरबा विद्यालयों, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में कार्यरत पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षक भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- एफएलएन के प्रभावी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.