शिक्षकों का टीएनए टेस्ट आयोजित, 81 शिक्षकों ने लिया भाग
सिमडेगा, मई 14 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में गुरुवार को शिक्षकों के लिए टीएनए टेस्ट का आयोजन किया गया। ऑनलाइन आयोजित इस परीक्षा में प्रखंड के कुल 81 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रथम सत्र में 44 तथा द्वितीय सत्र में 37 शिक्षकों ने ऑनलाइन परीक्षा दी। मौके पर बीपीओ प्रमिला बड़ाईक ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, विषय ज्ञान एवं प्रशिक्षण की आवश्यकताओं का आकलन करना था। ताकि भविष्य में शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रश्नों का उत्तर दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। इधर बीपीओ ने परीक्षा संचालन का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- टीएनए परीक्षा में शामिल हुए 147 शिक्षक-शिक्षिकाएं उनके साथ सभी बीआरपी एवं सीआरपी भी मौजूद थे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.